बिहारशरीफ, मई 8 -- सरमेरा, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के चेरो गांव में बुधवार की शाम गोलीबारी की घटना हुई। पुलिस ने इस मामले में तीन नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष साकेन्द्र कुमार ने बताया कि चेरो गांव के मिथलेश यादव, चंदन यादव व सुनील यादव को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में सात लोगों को नामजद किया गया था। अन्य को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...