बिहारशरीफ, जनवरी 5 -- सरमेरा, निज संवाददाता। प्रखंड परिसर में जीविका द्वारा दीदी अधिकार केंद्र खोला गया। अब इस केंद्र पर आकर महिलाएं अपने लिए न्याय व हक की आवाज बुलंद करेंगी। घरेलू हिंसा से पीड़ित, प्रताड़ित, बाल विवाह जैसे मसलों पर यह केंद्र काम कर रहा है। प्रखंड समन्वयक किरण कुमारी ने कहा कि अब तब इस केंद्र पर ऐसे 16 मामलों का निपटारा किया जा चुका है। इसके लिए महिलाओं को जागरूक भी किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.