बिहारशरीफ, मई 27 -- सरमेरा, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के ससौर गांव में बुधवार की शाम एक बच्ची की कुएं में डूबकर मौत हो गई। मृतका राममूर्ति यादव की पांच वर्षीया पुत्री अनुष्का कुमारी है। ग्रामीणों ने बताया कि बच्ची कुएं के पास खेल रही थी। खेलते-खेलते कुएं में गिर गयी। लोगों के सहयोग से उसे बाहर निकाला गया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। थानाध्यक्ष साकेन्द्र कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। मुखिया प्रतिनिधि विजय कुमार सिंह ने परिजनों को कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत तीन हजार रुपये दिये। (सरमेरा से श्यामदेव सिंह यादव) यह भी पढ़ें- सरमेरा में कुएं में डूबकर बच्ची की मौत यह भी पढ़ें- वीरपुर पोखरा में डूबने से किशोर की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...