सरमेरा बाजार में एक भी शौचालय नहीं
बिहारशरीफ, अप्रैल 5 -- सरमेरा, निज संवाददाता। नगर पंचायत बाजार में एक भी सार्वजनिक शौचालय नहीं है। इससे खासकर महिलाओं को कई बार शर्मसार होना पड़ता है। यहां से रोजाना मोकामा, पटना, बिहारशरीफ व शेखपुरा के लिए लोग आते जाते हैं। पुरुष तो जैसे तैसे इससे निपट लेते हैं। लेकिन, महिलाओं को अक्सर लज्जाजनक स्थिति से गुजरना पड़ता है। शहरवासियों ने बाजार में कम से कम सार्वजनिक शौचालय बनवाने की मांग की है। ताकि, गांव गिरांव से आए लोगों को सुविधा हो। मुख्य पार्षद सन्नी कुमार ने बातया कि शौचालय निर्माण के लिए जगह चिह्नित हो चुका है। राशि उपलब्ध होते ही इसे बनवाया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.