बिहारशरीफ, जनवरी 6 -- सरमेरा पहुंचा घुड़सवार दल, रबी फसल की होगी सुरक्षा फोटो : सरमेरा घोड़ा : रखवाली के लिए सरमेरा अस्तबल में बंधा घोड़ा। सरमेरा, निज संवाददाता। टाल क्षेत्र की रक्षा के लिए सोमवार की देर रात सरमेरा प्रखंड में घुड़सवार सशस्त्र दल पहुंच गया। दलहन व तेलहन फसल की सुरक्षा के लिए ये दल बुधवार से काम करने लगेंगे। वे गश्ती कर टाल क्षेत्र में लगी फसलों की सुरक्षा करेंगे। घुड़सवार दल के पहुंचने से किसानों में खुशी का माहौल है। इसुआ के किसान संजीव कुमार उर्फ पप्पू सिंह, ध्रुव कुमार, चेरों के रौशन चौधरी, नाजुक सिंह, वृंदावन के टुन्ना महतो, हुसेना क अर्जून महतो, सरमेरा के नुनु बाबू व अन्य ने इसके लिए एसपी भारत सोनी को साधुवाद दिया है। उन्होंने इसुआ में अस्थाई पुलिस कैंप खोले जाने की भी मांग की है। थानाध्यक्ष साकेंद्र कुमार ने बताया कि टाल ...