गुवाहाटी, अप्रैल 5 -- असम में रविवार को तगड़ा सियासी विवाद शुरू हो गया। इसकी शुरुआत हुई कांग्रेस के आरोपों के साथ। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी के तीन अलग-अलग देशों के पासपोर्ट हैं। इसके अलावा उनके नाम विदेश में संपत्ति होने की बात भी कही गई। इसके कुछ ही देर बाद असम के मुख्यमंत्री सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने कांग्रेस के सभी आरोपों को नकारते हुए इन्हें राजनीति से प्रेरित बताया। कांग्रेस की बेचैनी और घबराहटसरमा ने एक्स पर लिखा कि पवन खेड़ा की आज की प्रेस कांफ्रेंस, कांग्रेस के अंदर की बेचैनी और घबराहट को दिखाती है। असम इस चुनाव में एक ऐतिहासिक जनमत देने जा रहा है। ऐसे में इस तरह के बेबुनियाद आरोप और हमले, उनकी डूबती जमीन दिखाते हैं। खेड़ा के आरोपों को दुर्भावनापूर्ण, फैब्रिकेटेड और राजनीति से प्रेरित बत...