गोरखपुर, मार्च 22 -- गोरखपुर, निज संवाददाता सहारा क्रिकेट ग्राउंड पर सरमाउंट क्रिकेट एकेडमी की ओर से आयोजित क्रिकेट क्लैश सीरीज के अंतर्गत शनिवार को फाइनल मैच खेला गया। इसमें सरमाउंट क्रिकेट एकेडमी ने डीसीए क्लब को 22 रनों से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। सुबह सरमाउंट क्रिकेट एकेडमी के कप्तान आशुतोष यादव ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवरों में 6 विकेट खोकर 185 रनों का स्कोर खड़ा किया।सरमाउंट क्रिकेट एकेडमी की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए रौनक सिंह 6 चौकों की मदद से 50 रनों की पारी खेली। डीसीए क्लब की तरफ से गेंदबाजी करते हुए आदित्य चौधरी ने 3 विकेट चटकाए। 186 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए डीसीए क्लब की टीम ने 31 ओवरों में 163 रनों पर सिमट गई। सरमाउंट क्रिकेट एकेडमी कोच दुर्गेश चौधरी द्वारा मैच के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.