सरमाउंट क्रिकेट एकेडमी ने डीसीए क्लब को 15 रन से हराया
गोरखपुर, जून 26 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। सहारा क्रिकेट ग्राउंड पर सरमाउंट क्रिकेट एकेडमी द्वारा आयोजित जूनियर अंडर-14 क्रिकेट सीरीज में शुक्रवार को सरमाउंट क्रिकेट एकेडमी ने डीसीए क्लब को 15 रन से पराजित किया। टॉस जीतकर डीसीए क्लब ने पहले गेंदबाजी चुनी। सरमाउंट ने निर्धारित 35 ओवर में 10 विकेट पर 171 रन बनाए। कप्तान नवीन गौड़ ने 106 गेंदों में आठ चौकों की मदद से शानदार 88 रन बनाए, जबकि प्रत्यूष यादव ने 30 और माही गुप्ता ने 15 रन का योगदान दिया। डीसीए के अखंड प्रताप पांडेय ने चार विकेट लिए। जवाब में डीसीए क्लब की टीम 35 ओवर में 156 रन पर सिमट गई। उत्कर्ष त्रिपाठी ने 36, अरबाब जमाल ने 30 और रौनक सिंह ने 23 रन बनाए। सरमाउंट के शिवांग प्रताप सिंह ने तीन, जबकि शिवास प्रताप सिंह और सिद्धांत सिंह ने दो-दो विकेट हासिल किए। नवीन गौड़ को मैन ऑफ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.