नई दिल्ली, जनवरी 8 -- मुंबई के स्टार बल्लेबाज सरफराज खान ने आज यानी गुरुवार, 8 जनवरी को पंजाब के खिलाफ विजय हजारे ट्रॉफी में 15 गेंदों में अर्धशतक जड़ा। इस फिफ्टी के साथ उन्होंने इतिहास रचा। वह अब लिस्ट-ए क्रिकेट में भारत के लिए सबसे तेज 50 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। जी हां, इस लिस्ट सरफराज खान से पहले भारत के लिए सबसे तेज अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड बड़ोदा के अतीत सेठ के नाम था, जिन्होंने 2020-21 में छत्तीसगढ़ के खिलाफ 16 गेंदों में फिफ्टी ठोकी थी। सरफराज खान ने पंजाब के खिलाफ इस मैच में 20 गेंदों पर कुल 62 रनों की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 7 चौके और 5 गगनचुंबी छक्के लगाए। यह भी पढ़ें- 6,4,6,4,6,4.सरफराज खान के तूफान में उड़ा पंजाब, 15 गेंदों में ठोकी फिफ्टी मुंबई के कप्तान श्रेयस अय्यर ने इस मैच में टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.