नई दिल्ली, अगस्त 15 -- भारत बनाम श्रीलंका पहला टेस्ट मैच गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI का ऐलान कर दिया गया है। साई सुदर्शन का रिप्लेसमेंट बनकर आए सरफराज खान को टीम में जगह नहीं दी गई है। अपना पहला मैच खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार आकिब नबी डार को भारतीय टीम की कैप के लिए इंतजार करना पड़ेगा। मध्य प्रदेश के 32 वर्षीय ऑलराउंडर सारांश जैन भी आज के मुकाबले में भारतीय प्लेइंग XI का हिस्सा नहीं हैं।भारत की प्लेइंग XI में तीन स्पिनर, दो तेज गेंदबाज टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ, शनिवार 15 अगस्त से शुरू हो रहे मुकाबले के लिए तीन स्पिनर और दो तेज गेंदबाजों के साथ उतरने का फैसला किया है। टीम इंडिया में मानव सुथार और रवींद्र जडेजा के रूप में दो ऑलराउंडर भी शामिल हैं। भारतीय टीम के लि...