सरफराज खान का कमबैक इस प्लेयर को पड़ सकता है भारी, वॉर्म-अप मैच में बढ़ा गौतम गंभीर का सिरदर्द
नई दिल्ली, अगस्त 10 -- श्रीलंका XI के खिलाफ तीन दिन तक चले वॉर्म-अप मैच के बाद भारतीय प्लेइंग XI लगभग-लगभग कन्फर्म हो गई है। साई सुदर्शन के बाहर होने के बाद देवदत्त पडिक्कल ने शानदार शतक जड़ नंबर-3 की पोजिशन के लिए दावेदारी पेश की है। वहीं टॉप-5 में यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, कप्तान शुभमन गिल और विकेट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की जगह कन्फर्म मानी जा रही है। टीम मैनेजमेंट का सिरदर्द नंबर-6 की पोजिशन को लेकर है। ध्रुव जुरेल इस पोजिशन के लिए पहले सही माने जा रहे थे, मगर वॉर्म अप मैच की दोनों पारियों में फ्लॉप प्रदर्शन के बाद सवाल खड़े हो गए हैं। वहीं टीम में सरफराज खान की भी वापसी हो गई है, जो इस पोजिशन के लिए दावेदारी पेश कर सकते हैं। इसके अलावा बॉलिंग लाइनअप भी लगभग-लगभग कन्फर्म दिख रही है। यह भी पढ़ें- विराट-रोहित टॉप-5 में, कमिंस नंबर-1; WT...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.