नई दिल्ली, मार्च 4 -- पूर्व क्रिकेटर सरफराज अहमद पाकिस्तान क्रिकेट टीम में एक बड़ी जिम्मेदारी संभालने वाले हैं। पाकिस्तान मीडिया में कई रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि सरफराज अहमद को पाकिस्तान टेस्ट टीम का का नया कोच नियुक्त किया जा सकता है। अजहर महमूद ने 2025 में अंतरिम कोच के तौर पर काम किया था और अब यह पद लंबे समय से खाली था। अहमद पिछले साल अजहर महमूद के अंतरिम पद से जाने के बाद खाली पड़ी जगह को भरेंगे। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड इस महीने आधिकारिक रूप से इसकी घोषणा कर सकता है। सरफराज शाहीन और अंडर-19 सेटअप के साथ काम कर चुके हैं। सरफराज अहमद आगामी आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप सीरीज में बांग्लादेश के खिलाफ मई में कमान संभालेंगे। सरफराज ने पाकिस्तान के लिए 2007 से 2023 तक 54 टेस्ट, 117 वनडे और 61 टी20 मैच खेले हैं। उन्ह...