सरप्लस शिक्षकों की सूची जारी, 19 तक करें आपत्ति
कुशीनगर, मई 13 -- कुशीनगर। बीएसए कुशीनगर डॉ रामजियावन मौर्य ने बताया कि अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा विभाग के आदेश पर जिले में संचालित परिषदीय स्कूलों में तैनात सरप्लस शिक्षकों की सूची एनआइसी के बेवसाइट पर अपलोड कर दी गई है। सरप्लस शिक्षकों की तैनाती दो शिक्षकों की व्यवस्था के लिए आवश्यकता वाले विद्यालयों पर जनपदीय समिति द्वारा की जायेगी। इसमें किसी को आपत्ति होने की दशा में साक्ष्य सहित 19 मई तक कार्यालय में करना होगा। अंतिम निर्णय जनपदीय समिति करेगी। इसके बाद किसी प्रकार की सुनवाई नहीं की जायेगी। यह भी पढ़ें- प्रवक्ता भर्ती की उत्तरकुंजी जारी, 18 तक मांगी आपत्ति यह भी पढ़ें- जनगणना ड्यूटी में लगे शिक्षकों को राहत देने की तैयारी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.