बदायूं, जून 30 -- बदायूं। एलटी ग्रेड एवं प्रवक्ता ग्रेड के सरप्लस के लिये कोई शिक्षक नहीं मिला, लेकिन अब ट्रांसफर के लिये लाइन लग गयी है। स्थानीय स्तर से प्राप्त आवेदनों के लिये परीक्षण के बाद डायरेक्टर माध्यमिक शिक्षा को भेज दिया गया है। अब ट्रांसफर सूची डायरेक्टर माध्यमिक शिक्षा के यहां से जांच के बाद जारी होनी है।

शिक्षकों के लिए आवेदन प्रक्रिया डायरेक्टर माध्यमिक शिक्षा ने जिला विद्यालय निरीक्षक से राजकीय कॉलेजों में तैनात एलटी ग्रेड एवं प्रवक्ता ग्रेड के शिक्षकों के सरप्लस के लिये प्रथम चरण में सूची मांगी थी, लेकिन डीआईओएस के लिये सरप्लस के लिये एक भी शिक्षक नहीं मिला, इसके बाद डीआईओएस ने यह सूचना 12 जून के लिये एनआईसी की साइट की अपलोड करा दी, लेकिन जब 13 जून से द्वितीय चरण में खुली ट्रांसफर प्रकिया शुरू हुयी तो जिले से शिक्षकों की ...