सीतामढ़ी, जनवरी 4 -- पुपरी। कृषि विज्ञान केन्द्र सीतामढ़ी के द्वारा नारायणपुर गांव स्थित पंचायत भवन में विकसित भारत जी राम जी कार्यक्रम के अंतर्गत सरपंच सम्मेलन सह कृषि जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सरपंच सह मुख्य अतिथि इंद्राशन देवी ने जी राम जी की प्रमुख गतिविधियों जैसे जल सुरक्षा, ग्रामीण अवधारणा, आजीविका पर विस्तार से जानकारी दी। बलहा पंचायत मुखिया प्रतिनिधि राम बाबू राय ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह योजना मनरेगा का ही बदला हुआ स्वरूप है। मनरेगा में 100 दिनों के रोजगार कि गारंटी होती थी, लेकिन इसमें यह गारंटी 125 दिनों की कर दी गई है। कहा कि इस योजना के तहत काम की गारंटी, बेहतर आमदनी, सुरक्षित व्यवस्था मिलने की गारंटी सुनिश्चित की गई है। यह भी बताया कि इसमें महिलाओं कि भागीदारी 48% से बढ़ाकर 56.74% कर दी गई है। इसस...