अमरोहा, मई 4 -- रजबपुर। क्षेत्र में ''सरपंच'' लिखी ब्लैक स्कॉर्पियो से उतरे दो लोगों ने कार में परिवार के साथ सवार युवक के साथ बीच सड़क मारपीट की। हादसे की परवाह किए बगैर खतरनाक तरीके से ओवरटेक किया और स्कॉर्पियो को कार के आगे खड़ा कर दिया। जिससे राहगीरों में भी अफरातफरी मच गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने एक नामजद और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना शनिवार रात करीब 10 बजे की है। क्षेत्र के गांव हुमायूं नगर निवासी धीरेंद्र सिंह सिरोही अपने बच्चों के साथ अमरोहा शहर से खरीदारी कर घर लौट रहे थे। यह भी पढ़ें- मनोना धाम जा रहे श्रद्धालुओं से मारपीट का आरोप रजबपुर से हुमायूं नगर जाते समय कमल की दुकान के सामने एक ब्लैक स्कॉर्पियो, जिस पर ''सरपंच'' लिखा था, उनके वाहन के आगे आकर रुक गई। स्कॉर्पियो में सवार दो व्यक...