सरपंच पिटाई मामला : एफआईआर के आदेश के बाद पुलिस ने कोर्ट में पेश की रिपोर्ट
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 2 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पीयर थाना क्षेत्र की बड़गांव पंचायत के सरपंच लालबाबू सहनी और उनकी पत्नी की पिटाई के मामले में एफआईआर दर्ज करने के आदेश के बाद पुलिस ने गुरुवार को कोर्ट में रिपोर्ट पेश की। यह रिपोर्ट पीयर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार की ओर से 26 सितंबर की तिथि में जारी की गई है। जबकि, सरपंच के परिवाद की सुनवाई के दौरान सीजेएम कोर्ट ने 11 अगस्त व एक सितंबर को एसएसपी के माध्यम से पीयर थानाध्यक्ष से रिपोर्ट मांगी था। तब कोर्ट में यह रिपोर्ट पेश नहीं की गई।
पुलिस रिपोर्ट की बारीकियां पीयर थानाध्यक्ष ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि लालबाबू सहनी सहित 54 नामजद व दो सौ अज्ञात लोगों पर पुलिस पर हमला करने, पुलिस गाड़ी क्षतिग्रस्त करने, पुलिस से रायफल-मैगजीन छीनने एक कारतूस गायब करने के आरोप में पीयर थाना में एफआई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.