सरपंच पति पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी की नहीं हुई गिरफ्तारी
बगहा, मई 18 -- नौतन,एक संवाददाता। पिछले एक सप्ताह पहले खड्डा पंचायत के सरपंच पति कन्हैया चौधरी द्वारा एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने का विरोध करने पर जानलेवा हमला कर दिया गया।जिसमें सरपंच पति कन्हैया चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गयें। घायल का इलाज चल रहा है।इस संबंध में एक छात्रा के बयान पर पुलिस ने सात नामजद और दस अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।थानाध्यक्ष प्रमोद पासवान के नेतृत्व में आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए लगातार दबिश बनाया जा रहा है।लेकिन आरोपियों की गिरफ्तार नहीं हो सकीं हैं।इधर कुंजलही गाँव के मुनि खातून के बयान पर पुलिस ने तीन लोगों को आरोपी बनाया है। दोनों पक्षों के तरफ से हुए केस मामले गहन जांच में पुलिस ने एक भी गिरफ्तारी नहीं की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.