हल्द्वानी, अगस्त 22 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। वन पंचायत व्यवस्था को मजबूत करने और सरपंचों के अधिकारों की रक्षा को लेकर कुमाऊं भर के वन पंचायत प्रतिनिधि शनिवार को बुद्ध पार्क में आयोजित एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन में शामिल हुए। इसके बाद सरपंचों और पंचों ने शहर में आक्रोश रैली निकाली। प्रदर्शनकारियों ने लंबित मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट और कुमाऊं आयुक्त कार्यालय में सौंपा। बुद्ध पार्क में धरना-प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि वन पंचायतों को उनके अधिकारों से वंचित किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में जल, जंगल और जमीन के संरक्षण में जुटीं वन पंचायतें कमजोर हो रही हैं। सरपंचों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी वाजिब मांगों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस दौरान निशा जोश...