सरपंचों ने सरकार से मांगी न्याय पगड़ी
पटना, जून 17 -- पंच सरपंच संघ ने एक बार फिर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र लिख कर 11 सूत्री मांग पूरा करने का अनुरोध किया है। बिहार प्रदेश पंच-सरपंच संघ के प्रदेश अध्यक्ष अमोद कुमार निराला ने बुधवार को मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर मांग की है कि सरपंच, उपसरपंच को पहले की तरह न्याय पगड़ी उपलब्ध कराई जाए। अन्य पंचायत प्रतिनिधियों की तरह स्थानीय निकाय विधान परिषद चुनाव में पंच और सरपंच को मतदाता बनाने की भी मांग की। ग्राम कचहरी की सुनवाई राशि 10 हजार से बढ़ाकर तीन लाख रुपये करने की मांग की है। पहले की तरह राज्य वित्त आयोग की राशि प्रतिवर्ष ग्राम कचहरी को भी देने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.