सरना स्थल सेक्टर 8 ए में धूमधाम से मना सरहुल महोत्सव
बोकारो, मार्च 21 -- सरना स्थल सेक्टर 8 ए में सरना समाज के पाहन चामु कुजूर,नोरवे कुजूर व पवन कुमार उरांव द्वारा शुक्रवार देर रात को मिट्टी के घड़े में पानी रखने के साथी सरहुल पूजा की शुरुआत हुई। शनिवार को घड़े के पानी के अनुसार पाहन ने बताया इस साल सामान्य व उतर पूर्व दिशा से वर्षा आने कि संभावना बताई व फसल भी अच्छी ही होगी। पूर्वजों, ग्राम देवी देवता,धर्मेश बाबा, चाला आयो को सरल फूल,अरवा चावल एवं मुर्गा अर्पित करने के बाद उन्होंने सबके घरों में खुशहाली बरसने कि मंगल कामना की और घरों को नष्टकारी तत्वों से रक्षा करने की दुआ मांगी। पूजा के बाद उन्होंने लोगों को सरहुल फूल व अरवा चावल प्रसाद के रूप में वितरित किया। फिर लाल पाड़ साड़ी पहने महिलाएं व युवतियां और लाल सफेद लिबास में पुरुषों का मांदर,नगाड़ा इत्यादि पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ नृत्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.