सराईकेला, मार्च 16 -- खरसावां। खरसावां प्रखंड अंतर्गत मोसोडीह में आदिवासी उरांव सरना समिति की ओर से 21 मार्च, 2026 को आयोजित होने वाले सरहुल महोत्सव को लेकर विशेष बैठक का आयोजन किया गया। सरहुल पूजा शोभा यात्रा और महोत्सव से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारी पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान सरना धर्म की परंपराओं के अनुसार पूजा-अर्चना की व्यवस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रमों को सफलता पूर्वक आयोजित करने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। ग्रामीणों और श्रद्धालुओं से महोत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की गई। समिति के सदस्यों ने बताया कि 21 मार्च को सरना स्थल पर पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ सरहुल पूजा की जाएगी। इसके बाद शोभा यात्रा, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। जिसमें क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में शामिल होंगे।समिति के...