लोहरदगा, अप्रैल 12 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा सेन्हा प्रखंड अंतर्गत मुरकी पंचायत के तोड़ार गांव में आज सरना स्थल की साफ-सफाई एवं चबूतरा निर्माण का कार्य सामूहिक रूप से किया गया। आगामी 17 अप्रैल को गांव में मनाए जाने वाले सरहुल पर्व को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।कार्यक्रम की तैयारी को ध्यान में रखते हुए गांव के सभी सनातनी लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पूरे उत्साह के साथ श्रमदान किया। इस दौरान सरना स्थल को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के साथ-साथ पूजा-अर्चना के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं भी की गईं।जय श्रीराम समिति के रंजीत यादव ने बताया कि गांव में सरहुल पर्व को हर वर्ष मिल-जुलकर धूमधाम से मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई हो या अन्य कोई भी कार्य, सभी ग्रामीण एकजुट होकर जिम्मेदारी निभाते हैं, जिससे आपसी भाईचारा और भी मजबूत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.