पलामू, फरवरी 28 -- मेदिनीनगर। पाटन प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत नावा खास पोखरिया गांव में सरना स्थल का स्थापना दिवस पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि सह कांग्रेस के युवा नेता प्रशांत किशोर उपस्थित होकर सभी को प्रोत्साहित किया। विशिष्ट अतिथि नावा खास के मुखिया मनोज कुमार एवं पंचायत समिति सदस्य अखिलेश यादव शामिल हुए। कार्यक्रम में मुखिया मनोज कुमार के नेतृत्व में ढोल-नगाड़ा और मांदर की थाप पर सैकड़ों ग्रामीणों की मौजूदगी में युवा नेता प्रशांत किशोर का भव्य स्वागत किया गया। पारंपरिक वेशभूषा, नृत्य-संगीत और गाजे-बाजे के साथ आयोजन के माहौल को उत्सवमय बनाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.