रांची, फरवरी 23 -- तोरपा, प्रतिनिधि। तोरपा प्रखंड के चंपाबहा गांव में सरना समाज के अगुवा एवं आरएसएस के खूंटी जिला संचालक दिवंगत सनिका पहान के सम्मान में सोमवार को पारंपरिक पत्थलगड़ी कार्यक्रम आयोजित किया गया। पहानों ने विधि-विधान के साथ पत्थलगड़ी संपन्न कराई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा अपनी पत्नी मीरा मुंडा के साथ शामिल हुए। उन्होंने पत्थलगड़ी स्थल पर पूजा-अर्चना की तथा स्व. सनिका पहान की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। दिवंगत सनिका पहान की पत्नी मर्शा मुंडा तथा पुत्र डेविड पहान, बिरसा पहान और विजय पहान ने अर्जुन मुंडा, जिला परिषद अध्यक्ष मसीह गुडिया समेत सभी पहानों का पारंपरिक पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। समाज के लिए जीवनभर समर्पित रहे सनिका पहान: अपने संबोधन में अर्जुन मुंडा ने कहा कि सनिका पहान सरन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.