लोहरदगा, मार्च 21 -- लोहरदगा, संवाददाता। सरना सनातन महावीर मंडल भुजनियां, लोहरदगा का गठन किया गया। इसमें रामनवमी शोभायात्रा निकालने के लिए नये कमेटी का गठन किया गया। इसमें सर्व सम्मति से मुख्य संरक्षक बासुदेव उरांव को चयनित किया गया। जिसमें सभी सदस्यों ने सहमति जताई। साथ ही संरक्षक भोला राम, मुकेश साहू को बनाया गया। सरना सनातन महावीर मंडल के अध्यक्ष संतोष साहू, संजय राम को कोषाध्यक्ष बनाया गया। महावीर मंडल के द्वारा निर्णय लिया गया कि इस बार ढाक, नगाड़ा, शहनाई के साथ भव्य रूप से जुलूस निकाला जाएगा। राम, सीता, हनुमान बना कर जुलूस में शोभायात्रा निकाली जाएगी। सभी सदस्यों और अधिकारियों ने भरपूर सहयोग करने कि सहमति जताई है। शोभायात्रा में चना-गुड़ और मेडिकल की भी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।सरना सनातन महावीर मंडल के सदस्यों में। कृष्णा यादव, गणे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.