लोहरदगा, मार्च 21 -- लोहरदगा, संवाददाता।सरहुल पर्व पर केंद्रीय सरहुल समिति द्वारा पारंपरिक प्रकृति पूजन के साथ निकाली गई शोभा यात्रा में शामिल पाहन पुजार समेत सभी सरना सनातन धर्मावलंबियों का केंद्रीय महावीर मंडल ने स्वागत किया। जिलाध्यक्ष विपुल तमेड़ा की अगुवाई में कस्तूरबा स्कूल के पास शिविर लगार पाहन-पुजार समेत सभी अगुआ के पांव धोकर तथा सफेद ध्वज सौंपकर सम्मानित किया गया। साथ ही साथ सभी के बीच चना,शर्बत इत्यादि का वितरण भी किया गया।मौके पर विपुल तमेड़ा ने कहा कि सरना सनातन की एकजुटता ही समाज का ताकत है। हमारा आदिवासी समाज आदिकाल से प्रकृति पूजक रहा है और सरहुल त्योहार के आते ही प्रकृति में परिवर्तन प्रारम्भ होना शुरू होता है। इसी समय हिंदुओं का नववर्ष का आगमन होता है। चैत्र में ही दुर्गा पूजा, छठ, रामनवमी इत्यादि त्योहार मनाए जाते हैं।स्...