रामगढ़, मार्च 21 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। सरना माता के आह्वान के साथ शनिवार को कोयलांचल भुरकुंडा में प्रकृति का पर्व सरहुल का शुभारंभ हुआ। इसे लेकर रिवर साईड स्थित केंद्रीय सरना स्थल में सरना माता की विधिवत पूजा-अर्चना हुई। रिवर साईड में केंद्रीय पाहन देवलाल मुंडा ने अपने सहयोगी पाहन राजेंद्र मुंडा के साथ पूजा कर सरना माता से क्षेत्र की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। पूजा में परंपरा के अनुसार तपावन चढ़ाने के बाद रंगवा, सफेद और काले रंग की तीन मुर्गों की बलि चढ़ाई गई। इस दौरान समेचा क्षेत्र सरना माता के जयकारे से गूंज रहा था। पारंपरिक ढोल-नगाड़े की ताल पर प्रकृति के उपासकों ने सरना माता का आह्वान कर सरहुल का आगाज किया। मौके पर केंद्रीय पाहन देवलाल मुंडा ने घड़े का पानी देख अच्छी बारिश की भविष्यवाणी की। इस अवसर पर बतौर अतिथि गिरधारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.