सरना धर्म झंडा पुनर्नस्थापना किया
चक्रधरपुर, जून 13 -- मनोहरपुर प्रखंड के बूढाहड़ी स्थित सरना स्थल में गुरुवार को कुडूख सरना जागरण मंच के तत्वाधान में झंडा पुनर्नस्थापना कार्यक्रम आयोजित की गई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि समाज के संरक्षक बोदे खलखो, अध्यक्ष रोबि लकड़ा ने संयुक्त रूप से झंडा पूजा कर कार्यक्रम की शुरुआत किया। मौके पर समाज को सम्बोधित करते हुए संरक्षक बोदे खलखो ने कहा समाज की संस्कृति और परम्परा ही हमारी मुख्य पहचान है। समाज को आगे बढ़ाने के लिये हमें सबसे पहले अपनी परम्परा की रक्षा करना होगा। उन्होंने समाज को आगे बढ़ाने के लिए युवाओं को आगे आने को कहा। कहा की युवा वर्ग समाज में नशा, जुआ, जैसे सामाजिक कुरीतियों से दूर रहे और शिक्षा की ओर ध्यान दे। महिला शिक्षा को भी बढ़ावा देने की अपील किया। मौके पर पारम्परिक रीति रिवाज़ से सरना झंडा पुनर्नस्थापना किया गया। मौक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.