गुमला, अप्रैल 24 -- कामडारा। प्रखंड के तुरबुल आमटोली में राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा शाखा द्वारा पंचायत स्तरीय बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सुनील बरला ने की। मौके पर जिला अध्यक्ष निरल आइंद ने सरना धर्म के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए अपनी परंपरा और संस्कार को बचाए रखने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि यही आदिवासियों की पहचान है। इस दौरान सुखदेव सिंह चेरो और दशराम सिंह चेरो ने सरना पूजा संपन्न कराई। बैठक में योगेश्वर सिंह, संजय मुण्डा सहित कई गांवों के लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.