सरना धर्म कोड नहीं मिलना दुर्भाग्यपूर्ण : नारायण उरांव
रांची, जून 30 -- रातू/रांची। राष्ट्रीय आदिवासी समाज सरना धर्म रक्षा अभियान के तत्वावधान में मंगलवार को रातू प्रखंड के मखमंदरो चौक स्थित बैंक्वेट हॉल में एक दिवसीय राष्ट्रीय सरना धर्म सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें झारखंड के विभिन्न जिलों के अलावा असम, बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और बिहार राज्यों से सरना समाज के प्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत अनादि प्रार्थना के साथ हुई। इसके बाद संताल हूल के शहीदों और शिक्षाविद डॉ करमा उरांव, सरना रत्न विरेंद्र भगत व ऐतो उरांव के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। झारखंड सरकार के ट्राइबल एडवाइजरी काउंसिल के सदस्य नारायण उरांव ने कहा कि केंद्र सरकार से सरना धर्म कोड नहीं मिलना समझ से परे है। 45 लाख जनसंख्या वाले जैन समुदाय को धर्मकोड मिला है, लेकिन 50 लाख सरना धर्मावलंबियों को धर्म कोड नहीं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.