सरना धर्म कोड और परिसीमन के विरोध में 4 को महारैली
गुमला, अक्टूबर 2 -- गुमला। सरना धर्म कोड लागू कराने और परिसीमन के विरोध में चार अक्टूबर को गुमला के पुगु स्थित सरना सम्मेलन मैदान में महारैली होगी। आयोजन दिन के 11 बजे से शाम चार बजे तक किया जाएगा। आदिवासी छात्र संघ केंद्रीय समिति और सरना प्रार्थना सभा जिला समिति के संयुक्त तत्वावधान में होने वाली महारैली में जिलेभर के आदिवासी समाज के महिला-पुरुष और युवा शामिल होंगे। आयोजकों के अनुसार महारैली में सरना धर्म कोड लागू करने की मांग के साथ परिसीमन के विरोध में एकजुटता प्रदर्शित की जाएगी। झारखंड सरकार के आदिवासी कल्याण मंत्री चमरा लिंडा मुख्य अतिथि होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.