सरना धर्म कोड और परिसीमन के विरोध में महारैली 18 सितंबर को
गुमला, अगस्त 23 -- गुमला। आदिवासी छात्र संघ एवं सरना प्रार्थना सभा गुमला की बैठक रविवार को सरना सम्मेलन मैदान में अहलाद उरांव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सरना धर्म कोड लागू कराने तथा परिसीमन के विरोध में प्रस्तावित महारैली की तिथि में बदलाव करने का निर्णय लिया गया। पूर्व निर्धारित 13 अगस्त की महारैली अब 18 सितंबर को आयोजित की जाएगी। बैठक में दोनों मांगों को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारी करने और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि सरना धर्म कोड लागू कराने की मांग लंबे समय से उठाई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.