गुमला, अक्टूबर 4 -- गुमला प्रतिनिधि सरना धर्म कोड लागू करने और परिसीमन के विरोध में आदिवासी छात्र संघ व सरना प्रार्थना सभा जिला समिति रविवार को महारैली निकालेगी। पालकोट रोड स्थित सरना सम्मेलन मैदान में होने वाली रैली की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शनिवार को परिसदन भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में पदाधिकारियों ने कहा कि आदिवासियों की धार्मिक पहचान, जनसंख्या और राजनीतिक प्रतिनिधित्व की सुरक्षा के लिए अलग सरना धर्म कोड जरूरी है। उनका आरोप है कि अलग कोड नहीं होने से जनगणना में आदिवासी समुदाय की वास्तविक धार्मिक पहचान और आबादी का सही आंकड़ा दर्ज नहीं हो पाता। इससे भविष्य में परिसीमन के दौरान आदिवासी बहुल क्षेत्रों के राजनीतिक प्रतिनिधित्व पर असर पड़ सकता है। रैली में आदिवासी कल्याण मंत्री चमरा लिंडा मुख्य अतिथि होंगे। रैली के बाद उपायुक्त...