हजारीबाग, दिसम्बर 26 -- टाटीझरिया प्रतिनिधि। टाटीझरिया प्रखंड के खैरा पंचायत स्थित प्रसिद्ध सिझुआ झरना के समीप सरना झील आदिवासी मेला का आयोजन किया गया। प्राकृतिक सौंदर्य से लबरेज इस स्थल पर आयोजित मेले का उद्घाटन पंचायत समिति सदस्य विनय कुमार दास, सामाजिक कार्यकर्ता नरेश कुमार वर्मा और वार्ड सदस्य सुरेश मुर्मू व भोगी देवी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। मेला परिसर पहुंचने पर समिति के सदस्यों ने अतिथियों का जोरदार स्वागत किया। पारंपरिक ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरकते ग्रामीणों और जनजातीय संस्कृति की झलक ने कार्यक्रम में समां बांध दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन समिति के छुन्नूलाल, साहेब लाल मरांडी, छोटी लाल मुर्मू, अशोक मुर्मू, बालेश्वर महतो, अरविंद केसरी, गिरधारी सिंह, हेमन कुमार समेत कई ग्रामीणों की सक्रिय भूमिका रही।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.