जमशेदपुर, जून 1 -- जमशेदपुर। झारखंड विधानसभा में विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सरना और सनातन एक हैं, इसमें लोगों को गलतफहमी नहीं होनी चाहिए। लोग राजनीतिक लाभ के लिए भ्रम फैलाते हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग धर्मांतरण करते हैं, उन्हें स्वयं ही डिलिस्टिंग करा लेना चाहिए। मरांडी घाटशिला में भाजपा के प्रशिक्षण शिविर में जाने के क्रम में जमशेदपुर परिसदन में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने स्पष्ट किया कि मूल रूप से सनातन से सरना अलग नहीं है। यह बयान राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। यह भी पढ़ें- वनवासी कहे जाने पर अमित शाह समेत भाजपा नेताओं का पुतला दहन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...