रांची, मई 3 -- रांची। कडरू स्थित सरनाटोली के लोग रविवार शाम को बाधित बिजली आपूर्ति से परेशान रहे। मुहल्लों में करीब डेढ़ से दो घंटे बिजली ठप रही। यह समस्या लोकल फॉल्ट के कारण हुई। साथ ही बिजली की आंखमिचौनी से भी लोगों को दिक्कत हुई। बाधित बिजली के कारण लोगों को गर्मी में समस्या झेलनी पड़ी। वहीं, अवकाश का दिन होने के कारण बिन बिजली लोगों को कुछ घंटे अंधेरे में रहना पड़ा और बच्चों की पढ़ाई भी बाधित हुई। शिकायत के बाद बिजली बहाल हो पाई। यह भी पढ़ें- मासी के 50 गांव के लोग 24 घंटे तक बिजली को तरसे यह भी पढ़ें- बोरियो के कुछ मुहल्ले में सुबह से बिजली रही गुल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.