मेरठ, मई 27 -- सीएचसी में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की मांग को लेकर बुधवार को चेयरपर्सन पुत्र शाहवेज अंसारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कटारिया से मिले। उन्होंने एक ज्ञापन उन्हें सौंपकर सीएचसी में व्याप्त समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने अस्पताल में दंत चिकित्सा शुरू कराने, डिजिटल एक्स-रे मशीन लगवाने और ब्लड बैंक स्थापित कराने समेत कई महत्वपूर्ण मांगें उठाए। सीएमओ ने जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया। शाहवेज अंसारी ने सीएमओ को ज्ञापन देते हुए बताया कि सीएचसी में डेंटिस्ट चेयर होने के बावजूद आवश्यक उपकरणों के अभाव में दंत चिकित्सा सेवाएं लंबे समय से बंद पड़ी हैं। इससे क्षेत्र के लोगों को मामूली दांत संबंधी उपचार के लिए भी निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ता है। इसके अलावा डिजिटल एक्स-रे मशीन की आवश्यकता बताते हुए कहा कि वर्तमान म...