सरधना में 15 अगस्त को निकाली जाएगी भव्य तिरंगा यात्रा
मेरठ, जुलाई 18 -- 15 अगस्त को नगर में भव्य व विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शनिवार को मोहल्ला कमरानवाबान में समाजसेवी एनुद्दीन शाह के आवास पर बैठक आयोजित की गई, जिसमें वक्ताओं ने अपने सुझाव दिए। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि आजादी हमें यूं ही नहीं मिली, बल्कि लाखों वीर सपूतों ने अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देकर इस राष्ट्र को स्वतंत्र कराया है। हमारा कर्तव्य है कि हम उन अमर शहीदों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को याद करते हुए नई पीढ़ी तक राष्ट्रभक्ति का संदेश पहुंचाए। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 15 अगस्त की शाम कलंद चुंगी से विशाल एवं भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा में नगर के प्रत्येक नागरिक, युवा, बुज़ुर्ग, व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं मातृशक्ति से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.