मेरठ, मार्च 3 -- सरधना में होली की तैयारी को लेकर मंगलवार को बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिली। सुबह होते ही नगर के प्रमुख बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने रंग-गुलाल और पिचकारियों की जमकर खरीदारी की। इस बार खासतौर पर ऑर्गेनिक और हर्बल गुलाल की मांग सबसे अधिक रही। गंज बाजार, बुद्ध बाजार, अशोक की लाट और पीएनबी रोड स्थित बाजार तय समय से पहले ही खुल गए। नगर के अलावा ग्रामीण इलाकों से भी बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए यहां पहुंचे। दुकानों पर लाल, गुलाबी, पीला और हरा गुलाल खूब बिका। आकर्षक डिजाइन वाली पिचकारियां और रंग-बिरंगे मास्क भी ग्राहकों में आकर्षण का केंद्र बने रहे। दुकानदार आशीष कुमार ने बताया कि त्वचा को नुकसान से बचाने के लिए लोग केमिकल वाले रंगों से दूरी बना रहे हैं। यही वजह है कि इस बार ऑर्गेनिक गुलाल और हर्...