सरधना में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार छात्रा ने पिया तेजाब, हालत नाजुक
मेरठ, अगस्त 3 -- सामूहिक दुष्कर्म की शिकार हुई 10वीं की छात्रा ने तेजाब पी लिया। गंभीर हालत में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। आरोप है कि दुष्कर्म के आरोपी लगातार छात्रा को ब्लैकमेल कर रहे थे। उसके फोटो वायरल करने की धमकियां दी जा रही थी। इतना ही नहीं परिजनों ने 10 लाख रुपये की मांग किए जाने का आरोप भी लगाया है। पीड़िता के बड़े भाई ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तीन युवकों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई। पीड़िता के भाई के अनुसार उसकी 17 वर्षीय बहन नगर के कॉलेज में कक्षा 10वीं की छात्रा है। आरोप है कि पिछले चार माह से मोहल्ले के दो युवक उसे काफी परेशान कर रहे थे। ट्यूशन जाते समय रास्ते में रोककर उसके साथ छेड़छाड़ करते, विरोध करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.