सरधना में युवक की गला रेंतकर हत्या, नहीं हो सकी शिनाख्त
मेरठ, अप्रैल 16 -- भलसौना गांव के जंगल में गंगनहर किनारे एक युवक की धारदार हथियार से गला रेंतकर हत्या कर दी गई। शव मिलने से क्षेत्र में सनीसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की। काफी प्रयास के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। फिलहाल पुलिस ने शव को अज्ञात में मोर्चरी भिजवा दिया। साथ ही पुलिस सोशल मीडिया के माध्यम से युवक की फोटो वायरल कर पहचान के प्रयास में जुट गई है। गुरुवार सुबह भलसौना के कुछ ग्रामीण खेतों में कार्य कर रहे जा रहे थे। जैसे ही वह गंगनहर पुल के निकट पहुंचे, तो उन्हें युवक का लहुलुहान शव पड़ा हुआ मिला। यह भी पढ़ें- जंगल में युवक का शव मिलने से सनसनी, गला दबाकर हत्या की आशंका इसकी सूचना गांव में पहुंची तो मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस को भी शव की सूचना दे दी गई। मौके पर पहुंची पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.