मेरठ, अप्रैल 13 -- सरधना तहसील में फार्मर आईडी के कार्य ने तेजी पकड़ी ली है। किसानों की सुविधा के लिए फार्मर आईडी (किसान रजिस्ट्री) अभियान चलाया जा रहा है। तहसीलदार ज्योति सिंह ने बताया कि यह किसानों की नई डिजिटल पहचान है, जिसके माध्यम से उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे और पारदर्शी तरीके से मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि इस आईडी के जरिए किसानों को कृषि ऋण, किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी), फसल बीमा भुगतान, डिजिटल भूमि रिकॉर्ड और उर्वरक व बीज पर मिलने वाली सब्सिडी का लाभ आसानी से मिलेगा। इससे कागजी कार्यवाही कम होगी और किसानों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। तहसीलदार ने जानकारी दी कि सरधना तहसील क्षेत्र में 145 गांव शामिल हैं। सभी गांवों में लेखपाल, कानूनगो और नायब तहसीलदार को जिम्मेदारी दी गई है कि वह फार्मर आईडी बनाने के क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.