मेरठ, जनवरी 29 -- सरधना में बुधवार सुबह नवाबगढ़ी गांव में सरकारी रास्ते पर हौज बनाने को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे व धारदार हथियार चले। एक पक्ष की ओर से पिता-पुत्र पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। गोली लगने से एक युवक घायल हो गया, जबकि दोनों पक्षों के कई लोगों को चोट आई। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। मोहिन गुर्जर पुत्र शाहिद ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले दूसरे पक्ष के लोग सरकारी रास्ते पर जबरन हौज बना रहे हैं। इसी निर्माण का बीते दिनों पिता शाहिद ने विरोध किया था। बुधवार को आरोपियों ने हौज बनवाने के लिए मिस्त्री लगा दिया। शाहिद को इसका पता चला तो उसने विरोध कर दिया, जिसकों लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। कुछ देर बाद दोनों पक्षों मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.