मेरठ, मार्च 3 -- सरधना। नगर में सोमवार को नौ स्थानों पर होलिका पूजन किया गया। पूजा करने के लिए महिलाओं की भीड़ रही। सभी ने विधि-विधान के साथ होली की पूजा की। उधर, होलिका भवनों के बाहर कड़ी सुरक्षा बरती गई। देर शाम होलिका दहन किया गया। बता दें, कि इस समय बच्चे और बड़ों पर होली का खुमार छाया हुआ है। सोमवार को नगर में तहसील रोड, कुम्हारान, आजादनगर, मंडी चमारान, खेवान आदि में होलिका पूजन किया गया। महिलाओं ने विधि-विधान के साथ होलिका भवनों पर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। उधर, लोगों ने छोटी होली पर भी खूब अबीर-गुलाल उड़ाया। एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की बधाई दी। बच्चों की टोलियों ने रंग से भरी पिचकारियों तथा गुब्बारों से होली खेली। दिनभर नगर का माहौल रंगमय बना रहा। बाजारों में भी खरीदारी के लिए भीड़ देखने को मिली। उधर, सुरक्षा की दृष्टि से सभी होलिका भ...