मेरठ, मार्च 12 -- गुरुवार दोपहर बिनौली रोड स्थित रेस्टोरेंट के बाहर दो छात्रों पर जानलेवा हमला किया गया। कई बाइकों पर आए 10 युवकों ने पहले नाम पूछा और फिर मारपीट शुरू कर दी। सिर में कड़ा मारकर उन्हें जख्मी कर दिया। चीख पुकार सुनकर लोग वहां आए तो आरोपी फरार हो गए। पीड़ित छात्रों ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। झिटकरी निवासी तपेश पुत्र हरजीत सिरोही नगर के एक स्कूल में कक्षा 12वीं का छात्र है। गुरुवार को परीक्षा देने के बाद वह दोस्तों के साथ बिनौली रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में पिज्जा खाने के लिए चला गया। अभी वह पहुंचा ही था कि अचानक रेस्टोरेंट के बाहर कई बाइकों पर 10 से अधिक युवक आए। उन्होंने आते ही तपेश से उसका नाम पूछा और हमला कर दिया। जमीन पर गिराकर बेरहमी से पीटा। इसी बीच उसका दोस्त पांडुशिला रोड निवासी उमंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.