मेरठ, अप्रैल 21 -- सरधना कस्बे के संत चार्ल्स इंटर कॉलेज में मंगलवार से जनगणना-2027 के तहत तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। प्रशिक्षण के पहले दिन चार कर्मी अनुपस्थित रहे, जबकि अन्य गणनाकर्मी और सुपरवाइजरों ने भाग लिया। प्रशिक्षण में लखनऊ से आए जनपद प्रभारी शिव कुमार और तनिषा सिंह ने गणनाकर्मी व सुपरवाइजरों को मकान सूचीकरण, डेटा संकलन और डिजिटल मैपिंग की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक मकान की सही नंबरिंग, पूरा विवरण और सटीक लोकेशन दर्ज की जाए, ताकि जनगणना कार्य त्रुटिरहित और प्रभावी तरीके से संपन्न हो सके। अधिकारियों ने गणनाकर्मियों से अपने-अपने क्षेत्रों की स्थानीय जानकारी का सही उपयोग करते हुए हर घर तक पहुंच सुनिश्चित करने की अपील भी की। यह भी पढ़ें- प्रथम बैच का प्रशिक्षण समाप्त, सटीकता पर जोर जनपद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.