मेरठ, अप्रैल 11 -- भाकियू (किसान क्रांति) के तत्वाधान में रविवार को सरधना नगर में किसान-मजदूर स्वाभिमान पंचायत का आयोजन किया जाएगा। पंचायत मेरठ रोड स्थित जीजी मॉल परिसर आयोजित होगी। पंचायत की सफलता के लिए संगठन के पदाधिकारियों ने क्षेत्र में जनसम्पर्क कर समर्थन जुटाया। जिला अध्यक्ष निखिल राव ने बताया कि कार्यक्रम से पूर्व दोपहर दो बजे सरधना गंग नहर से पदयात्रा निकाली जाएगी, जो कार्यक्रम स्थल तक पहुंचेगी। पदयात्रा में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी विपिन मलिक भी शामिल रहेंगे। जोकि पंचायत की अध्यक्षता भी करेंगे। आयोजन की जिम्मेदारी युवा जिला महामंत्री सुल्तान मलिक को सौंपी गई है। निखिल राव ने बताया कि पंचायत में किसानों और मजदूरों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। कृषि संबंधी समस्याएं, रोजगार, महंगाई, भूमि विवाद सहित अन्य महत्वप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.