मेरठ, जून 25 -- तहसील रोड स्थित केयर डायग्नोस्टिक अल्ट्रासाउंड सेंटर पर गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापेमारी कर लिंग परीक्षण का भंडाफोड़ किया। टीम ने मौके से अल्ट्रासाउंड मशीन को कब्जे में लेकर सेंटर को सील कर दिया, जबकि पुलिस ने चिकित्सक समेत कई लोगों को हिरासत में ले लिया। इस मामले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से थाने में तहरीर दी गई है। जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुट गई थी। एसीएमओ डॉ. सुधीर कुमार के नेतृत्व में टीम ने छापामार कार्रवाई की। डॉ. सुधीर कुमार ने बताया कि सेंटर पर लंबे समय से लिंग परीक्षण किए जाने की शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों के सत्यापन के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक महिला को जांच के लिए भेजा। आरोप है कि सेंटर संचालक ने पैसे लेकर महिला का लिंग परीक्षण किया। इसी दौरान पहले से निगरानी कर रही टीम ने मौके पर पह...