मेरठ, मार्च 28 -- सरधना बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव शनिवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुए। शुक्रवार देर रात हुई मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए गए। अध्यक्ष पद पर आरिफ अली ने 77 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी इनाम अली रिजवी को 57 और सत्य प्रकाश शर्मा को 43 मत मिले, जबकि दो मत निरस्त हुए। महामंत्री पद पर संजीव पवार ने 100 मत हासिल कर शानदार जीत दर्ज की। उनके प्रतिद्वंदी नितिन चांदना को 78 मत मिले, जबकि एक मत निरस्त रहा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रिजवान 84 मत पाकर विजयी रहे। ईश्वर को 81 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर अरुण जैन ने 95 मत प्राप्त कर बाजी मारी। मनीष कुमार को 90, अमित कुमार को 71 और मोहन पाल को 69 मत मिले। मनीष कुमार को भी उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित किया गया। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सुनील कुमार सिंह 96 मत पाकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.